10 elements of strength to help us face this unpredictable life. 10 शक्ति- तत्व जो अप्रत्याशित जीवन का सामना करने में मददगार होंगे।
हर कोई इस बात से agree होगा कि जीवन अप्रत्याशित है यानि life is unpredictable और कई बार हम life द्वारा दी गयी परीक्षा या test में शामिल होते हैं। यह वह समय है जब हम अपनी सभी capabilities को excel कर सकते हैं और जीत हासिल करने की हमारी इच्छाशक्ति यानि willpower से उस test में पास हो सकते हैं।
हालांकि इच्छा शक्ति, आत्मविश्वास और सहनशीलता का level प्रत्येक व्यक्ति का अलग होता है, लेकिन वो एक बात हम में से हर एक में होती है जो हमें दूसरो से अलग करती है।
इस अलग चिंगारी को अपने अंदर जीवित रखें और हर पल इसे मजबूत करें ताकि आप किसी भी परिस्थिति को आसानी से पार कर सकें।
आपकी सोच ही यह तय करेगी कि आपका जीवन सुंदर है या नहीं। choice या options आपके हाथ में हमेशा होते है ।
मेरा एक पड़ोसन हमेशा जवाब देती हैं "going strong" जब भी आप उससे पूछें कि वह कैसी है, यहां तक कि एक अत्यंत मुश्किल परिस्थिति में भी वो हमेशा मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ जवाब देंगी,
"I am going strong." यानि "मैं बिल्कुल सशक्त हूँ।"
साहस और खुशी की उनकी आभा इतनी चुंबकीय है कि उसके चारों ओर के लोगों को उनके पास रहने भर से ताकत की खुराक सी मिल जाती है।
जीवन अप्रत्याशित है - जीवन को स्वीकार करें ।
हाल ही में मैं एक reality show देख रही थी और तभी एक पैर वाली लड़की को मंच पर दिखाया गया। जब पूछा गया कि वह क्या करेगी, उसने सब को बताया की, "मैं dance करूँगी।" उस शो के judges को आश्चर्य हुआ कि कोई भी एक पैर के साथ और बिना किसी support के नृत्य कैसे कर सकता है। लेकिन जब उसने dance करना शुरू किया तो हर कोई आश्चर्यचकित था।
दर्शकों ने बहुत तालियां बजायी, judges उसके साहस, उसकी ताकत और उनका उत्साह की तारीफ़ में खड़े हो गए। यह जीवन के प्रति उसका सकारात्मक दृष्टिकोण था जो उसे जीवन की चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित करता था। न तो रियलिटी शो, न उस लड़की, और न ही उन judges ने सोचा होगा कि इस तरह का एक अप्रत्याशित क्षण उनके सामने आएगा, अपने शरीर का अंग गवां देना कोई छोटी बात नहीं , फिर भी उसने सामने आई उस परिस्थिति को जस का तस अपनाया।
उस इच्छा शक्ति, कुछ कर गुजरने की चाहत, और अपने सपनों के लिए लड़ने की भावना को सलाम है, जो उन्हें दुनिया के थपेड़ो के खिलाफ खड़े होने के लिए प्रेरित करती हैं।
जीवन मे कुछ भी आपको हरा नहीं सकता जब तक आप खुद हार को स्वीकार नहीं करते। ऐसे लोग हमें मजबूर करते हैं कि हम खुद के अंदर झांक कर देखें और समझे कि जीवन में बहुत कुछ गलत हो सकता है, क्योंकि होने को कुछ भी हो सकता है लेकिन अगर उस dancer ने एक पैर खो देने के बाद अपनी इस कमी को ताकत में न बदला होता तो फिर इस प्रसिद्धि और सफलता को कैसे महसूस किया होता।
जीवन अप्रत्याशित है ... लेकिन यह एक अच्छी बात है।
जीवन में विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता है वे मानसिक, भावनात्मक या शारीरिक हो सकती हैं।
किसी ने भी कभी भी नहीं कहा की जीवन आसान होगा, लेकिन हम निश्चित रूप से इसे बेहतर बना सकते हैं।
आगे हैं शक्ति के वो तत्व जो हमें एक शानदार जीवन का नेतृत्व करने के लिए शक्ति प्रदान करते है:
1. अपनी इच्छाशक्ति को पकड़ के रखें।
2. अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा रखें।
3. खुद पर दया की भावना को बिल्कुल जगह न दें।
4. दर्द एक बड़ा प्रेरणास्त्रोत होता है अगर आप उसे
स्वीकार कर ले तो।
स्वीकार कर ले तो।
5. अपनी इज्जत करें।
6. अपने दिमाग से 'मुझे क्यों' जैसे शब्दों को मिटा दें।
7. याद रखें "मैं तुरंत नहीं जीत सकता, लेकिन जीतूंगा निश्चित रूप से।"
8. समस्याओं को आप को बदलने की अनुमति न दें।
9. घोर अंधेरे के बाद हमेशा आशा की एक किरण आती है जो आपको सही रास्ता दिखाती है।
10. हमेशा शांत mind से problem का solution सोचिये। दर्द में भी शांति रखने से दर्द को सहने की शक्ति मिलती है।
निष्कर्ष यह है कि- (conclusion)
समस्या को स्वीकार करना ही समस्या की प्रकृति को बदल देता है। समस्या एक बाधा नहीं है लेकिन एक मील का पत्थर जरूर बन सकती है ।
ध्यान रखें यदि आप बगीचे में गुलाब की तरह खिलना चाहते हैं, तो आपको कांटे के साथ समायोजन की कला सीखनी ही होगी।
जीवन अप्रत्याशित है।
प्रत्येक क्षण के लिए आभारी रहें, कठिनाइयां सामने आये तो उसे चुनौती समझें और यह सच स्वीकारें कि जीवन अनपेक्षित है और उत्तम जीवन जीने के लिए ताकत का एक स्रोत बनें।


Comments
Post a Comment